इंडिगो में हुई अव्यवस्था के बाद अब ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने सरकार से रोज़ाना काम के घंटों की सीमा तय करने की मांग की है। लोको पायलटों का कहना है कि उनकी ड्यूटी 6 घंटे तक सीमित हो, हर शिफ्ट के बाद 16 घंटे का आराम तय किया जाए और उन्हें सप्ताह में निश्चित अवकाश मिले।