इंडिगो ने उड़ान संकट के बीच जारी किया बयान, कहा- 10 दिसंबर तक सामान्य हो जाएगा संचालन
परिचालन संकट से जूझ रही इंडिगो एयरलाइन ने रविवार को कहा कि उड़ान सेवाओं में तेज़ी से सुधार हो रहा है और यह 10-दिसंबर तक संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि रविवार को उसके 138 में से 137 रूट पर उड़ानें संचालित हुईं जबकि उड़ानों की समयपालन दर भी 30% से बढ़कर 75% तक पहुंच गई।