इंडिगो ने चीन के ग्वांगझू से शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट, जानें कितना है किराया
इंडिगो ने कोलकाता के बाद दिल्ली से भी चीन के ग्वांगझू शहर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर दी है। स्काइस्कैनर के मुताबिक, इस फ्लाइट का किराया ₹24,738 है। गौरतलब है, 2020 में गलवान में भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बाद उपजे तनाव के कारण भारत ने चीन के लिए सभी उड़ानें बंद कर दी थीं।