इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो की 5,000 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसल होने पर देश के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर की तरफ से जांच शुरू की जा सकती है। बकौल रिपोर्ट, जांच इसलिए की जा सकती है ताकि पता लगाया जा सके कि कंपनी ने अपने बाज़ार में वर्चस्व का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया है जिससे यात्रियों को समस्या हुई।