इंडिगो पर दिसंबर में हज़ारों उड़ानें रद्द करने को लेकर लगा ₹22.2 करोड़ का जुर्माना
इंडिगो द्वारा दिसंबर में हज़ारों उड़ानें रद्द किए जाने के संकट को लेकर डीजीसीए ने उस पर ₹22.2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन को नियामक के फेवर में ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कराने के लिए भी कहा गया है। डीजीसीए पैनल ने इस प्रकरण की जांच की थी और उसने ऑपरेशनल खामियों पर सवाल उठाए।