इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़, दिल्ली से पुणे जा रहा था प्लेन
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी एग्जिट के लीवर कवर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इससे विमान में अलार्म बजने के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय यात्री गौरव सत्येंद्र राउतेला ने जिज्ञासावश कवर छूने की बात कही।