पुणे से गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद लैंडिंग गियर में खराबी के कारण पुणे एयरपोर्ट पर वापस लौट आया। IAF ने 'पूर्ण आपात स्थिति' घोषित की। सुबह 9:04 बजे विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा जिसमें सवार सभी 192 यात्री और चालक-दल सुरक्षित हैं। इंडिगो ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।