इंडोनेशिया को फाइटर जेट और ड्रोन बेचेगा पाकिस्तान

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इंडोनेशिया को पाकिस्तान 40 JF-17 जेट और ड्रोन बेचने की डील पर बात कर रहा है। इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री हाल ही में पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख से मिले थे। बकौल रिपोर्ट्स, बातचीत एडवांस्ड स्टेज में है लेकिन डिलीवरी की टाइमलाइन और डील की अवधि के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।