इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, मीलों दूर तक फैला राख का गुबार
इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा विस्फोट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में ज्वालामुखी से राख के गुबार आसमान में 18 किलोमीटर (लगभग 11-मील) तक ऊपर उठें और आसपास के गांव मलबे से ढक गए। गौरतलब है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।