इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, उन्होंने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने कहा, "मैं एक बात स्वीकार करना चाहता हूं। मेरे सहयोगी इस बात के गवाह हैं कि मैं मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। ये सिर्फ औपचारिक तारीफ के शब्द नहीं हैं।"