इंडोनेशिया ने X के चैटबॉट ग्रोक पर एआई से निर्मित अश्लील कंटेंट को लेकर उसपर प्रतिबंध (अस्थाई) लगाया है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है। इंडोनेशिया के संचार और डिजिटल मंत्री मेउत्या हाफिद ने बिना सहमति के बनाए गए डीपफेक वीडियो की निंदा की है। हाफिद ने इसे मानवाधिकारों और गरिमा का गंभीर उल्लंघन बताया है।