इंडोनेशिया में 74 साल के शख्स ने 24 साल की लड़की से की शादी; लड़की को मिले ₹1.6 करोड़

इंडोनेशिया में 74 साल के बुज़ुर्ग और 24 साल की युवती की शादी इन दिनों स्थानीय मीडिया में सुर्खियों में है। इस अनोखी शादी में बुज़ुर्ग ने दुल्हन को करीब ₹1.6 करोड़ का 'ब्राइड प्राइस' देने का दावा किया है। रिपोर्ट्स हैं कि फोटोग्राफर को पेमेंट किए बिना कपल लापता हो गया जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई है।