इंडोनेशिया में कैसे पहुंचा हिंदू धर्म? 1170 साल पहले मिले शिव मंदिर की कहानी में छिपा है राज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर हैं। मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के इतिहास में हिंदू और बौद्ध संस्कृति शामिल रही है। 1170 साल पहले इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर खुदाई के दौरान एक शिव मंदिर मिला था। माना जाता है वहां लगभग 2000 साल पहले भारत के व्यापारी पहुंचे थे जिनके साथ गई हिंदू-बौद्ध संस्कृति इंडोनेशिया में फैल गई।