इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के विस्फोट से 8 किमी ऊंचे उठे राख के बादल, कई फ्लाइट्स हुईं रद्द

इंडोनेशिया के लेवोटोबी लकी-लकी ज्वालामुखी में शुक्रवार को 3-बार विस्फोट हुआ जिससे 8-किलोमीटर (26,200 फीट) ऊंचे राख के बादल उठ गए। ज्वालामुखी के आसपास 8-किलोमीटर के दायरे में खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन निकाय ने क्षेत्र में 14-दिन का आपातकाल घोषित किया है। विस्फोट के चलते कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं।