रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया में ड्रग्स की तस्करी के मामले में 3 भारतीयों को मौत की सज़ा हो सकती है। उनपर सिंगापुर के झंडे वाले जहाज़ से 106 किलोग्राम ‘क्रिस्टल मेथ' की तस्करी करने का आरोप है। आरोपियों को पोंगकर जल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में है जिसपर 15 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा।