इंडोनेशिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सैकड़ों घुड़सवारों की सुरक्षा में पहुंचे राष्ट्रपति भवन
इंडोनेशिया दौरे के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन 'मेर्डेका पैलेस' तक ले जाते समय सैकड़ों घुड़सवार सुरक्षाकर्मियों ने एस्कॉर्ट किया जिसका वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने गले लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है।