इंडोनेशिया में भीड़ ने संसद भवनों को लगाई आग, 3 लोगों की मौत; जानें क्यों सड़क पर उतरी जनता
इंडोनेशिया में बेकाबू भीड़ ने तीन प्रांतों के संसद भवनों में आग लगा दी है। एक खबर थी कि 580 सांसदों को वेतन के अलावा 50 मिलियन रुपया/माह (लगभग $3,000) का आवास भत्ता मिलता है जिसे लेकर कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। मकास्सर में प्रदर्शन के दौरान कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं।