इंडोनेशिया में राष्ट्रपति की बिल्ली को मिल रहा है VIP ट्रीटमेंट, तैनात किए गए गार्ड्स
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति की पालतू बिल्ली को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और बिल्ली के सुरक्षा में गार्ड्स तैनात किए गए हैं। नैशनल कैट डे के मौके पर सिक्योरिटी के साथ बिल्ली का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, बिल्ली राष्ट्रपति की ‘प्रॉपर्टी’ है इसलिए उसे भी सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे फिजूलखर्ची बताया है।