इंडोनेशिया में स्कूल के अंदर मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुआ भीषण धमाका, 54 लोग घायल

इंडोनेशिया में शुक्रवार को एक स्कूल के अंदर मस्जिद में नमाज़ के दौरान भीषण धमाका हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में कम-से-कम 54 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, कई घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।