इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की नीतियों की आलोचना करने वाली 'टेम्पो' मैग्ज़ीन के ऑफिस में सुअर का सिर और सिर कटे हुए चूहे भेजे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद 'टेम्पो' के प्रधान संपादक सेत्री यासरा ने कहा, "अगर इरादा हमें डराने का है तो हम डरने वाले नहीं हैं लेकिन यह कायरतापूर्ण कृत्य रोकी जाए।"