इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कौन से ग्लोबल टेक लीडर्स होंगे शामिल?
दिल्ली में 16-20 फरवरी तक होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में कई वैश्विक टेक लीडर्स हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन शामिल हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के चीफ AI ऑफिसर एलेक्ज़ेंडर वांग और एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण भी इसमें हिस्सा लेंगे।