inshorts

317 रन बनाकर भी हारा भारत-A, श्रीलंका ने एशिया कप राइज़िंग स्टार्स से किया बाहर

एशिया कप राइज़िंग स्टार्स-2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने भारत-A को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। भारत-A ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-A ने 41.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लसिथ क्रूसपुल्ले ने 116 और सिनेत जयवर्धने ने 105 रन बनाए।