इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 348 पदों पर निकली भर्ती, आज से कर सकते हैं आवेदन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक (एग्ज़ीक्यूटिव) के 348 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन फॉर्म 9-29 अक्टूबर तक भरा जा सकता है। इस पद पर आवेदन के लिए आयुसीमा 20-35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न बैंकों के कार्यालयों में प्रत्यक्ष बिक्री और संबंधित गतिविधियों के लिए नियुक्त किया जाएगा।