इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एग्ज़ीक्यूटिव के 51 पदों पर निकली भर्ती
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एग्ज़ीक्यूटिव (सर्कल बेस्ड) के 51 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।