इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की गई थी और जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।