इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अप्रेंटिस के 457 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार विभिन्न राज्यों में निकली इन भर्तियों के लिए आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर 3 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। अप्रेंटिसशिप की समय सीमा 12 माह होगी।