इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन टेस्ट 2026 के तहत 365 पदों पर भर्ती निकाली है जिनमें नाविक, यांत्रिक और स्वच्छता कर्मी-1 के पद शामिल हैं। इन अलग-अलग पदों के लिए 10वीं-12वीं और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है और इसके लिए आवेदन एसएससी के ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए किया जाएगा।