इंडियन बैंक का बड़ा फैसला, ₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर दे सकता है MDR चार्ज से राहत
इंडियन बैंक ₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट्स पर व्यापारियों को राहत देने पर विचार कर रहा है। बैंक अपने हिस्से का 0.28% MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क खुद वहन कर सकता है। बैंक के MD-CEO बिनोद कुमार ने कहा, "इसका उद्देश्य व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान का बोझ कम करना है...इससे आम ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।"