सोने का दाम ₹77,170/10 ग्राम और चांदी का भाव ₹91,080/किलोग्राम हुआ

इंडियन बुलियन असोसिएशन ने बताया है कि मंगलवार सुबह 6:50 बजे सोने का दाम ₹77,170 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस महीने सोने का दाम अब तक सर्वाधिक 11 दिसंबर को पहुंचा था और अक्टूबर में सोने का दाम ₹81,500/10 ग्राम तक पहुंच गया था। इंडियन बुलियन असोसिएशन के मुताबिक, चांदी का दाम ₹91,080/किलोग्राम पहुंच गया है।