inshorts

इंडसइंड बैंक के पूर्व CEO बर्खास्त, ₹1960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में कार्रवाई

इंडसइंड बैंक ने ₹1,960 करोड़ की डेरिवेटिव अकाउंटिंग गड़बड़ी मामले में अपने पूर्व CEO सुमंत कथपालिया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। बॉम्बे एचसी के पूर्व जज की जांच रिपोर्ट के बाद बैंक बोर्ड ने यह फैसला लिया। साथ ही, मार्च-2020 से अब तक उन्हें दिए गए बोनस और वैरिएबल पे की वसूली का भी निर्णय लिया गया।