इंडसइंड बैंक का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 68% घटकर ₹684.25 करोड़ रहा। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) जून 2025 तिमाही में 14.2% घटकर ₹4,640 करोड़ दर्ज की गई और जून 2025 तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो बढ़कर 3.64% हो गया। बैंक का शेयर सोमवार को 2.6% गिरकर ₹802.15 पर बंद हुआ है।