इंडसइंड बैंक में अकाउंटिंग गड़बड़ी के खुलासे के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर है। आरबीआई ने कहा, "बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और अटकलों पर आधारित खबरों पर खाताधारकों को ध्यान नहीं देना चाहिए।" गौरतलब है, इंडसइंड बैंक को अकाउंटिंग गड़बड़ी के कारण करीब ₹1,500 करोड़ का नुकसान हुआ है।