नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते फरवरी में भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने इंडसइंड बैंक के ₹1600 करोड़ के शेयर बेच दिए थे। बकौल रिपोर्ट, फरवरी में कोटक म्यूचुअल फंड ने ₹510 करोड़, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने ₹126 करोड़ और पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने भी इंडसइंड बैंक के शेयर बेचे हैं।