इंदिरा गांधी सरकार के दौर में पेश 1973-74 के बजट को 'ब्लैक बजट' कहा जाता है। तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव चव्हाण द्वारा पेश किए गए इस बजट को ₹550 करोड़ के राजकोषीय घाटे के कारण यह नाम मिला। उन्होंने कहा था कि सूखे के कारण पैदा हुए मुश्किल हालात और खाद्यान्न उत्पादन में कमी की वजह से यह घाटा बढ़ा।