इंदौर ट्रक हादसे पर CM ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹4 लाख देने का किया एलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर ट्रक हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹4 लाख और प्रत्येक घायल को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कुल 13 लोग घायल हो गए हैं। मामले में मुख्यमंत्री ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।