इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के बाद नवी मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा
इंदौर (एमपी) में 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 के शेष मैचों के लिए नवी मुंबई में खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंदौर में एक युवक ने होटल से कैफे की तरफ पैदल जाने के दौरान खिलाड़ियों को गलत तरह से छुआ था जिसे हिरासत में ले लिया गया है।