मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। सोमवार को
64 वर्षीय भगवानदास की मौत हुई जो कि करीब 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। गौरतलब है कि भागीरथपुरा में कई लोगों के एक साथ बीमार पड़ने के बाद मामला चर्चा में आया था।