मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दशहरे पर इंदौर में सोनम रघुवंशी समेत 11 महिला अपराधियों का पुतला जलाने पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने सोनम की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। मां के अनुसार, यह आयोजन न सिर्फ उनकी बेटी की गरिमा को ठेस पहुंचाता है बल्कि यह सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकता है।