इंदौर में भिखारी निकला करोड़पति, व्यापारियों को ब्याज पर देता था पैसा; 3 मकान व कार का है मालिक
इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मांगीलाल नामक विकलांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला जिसके पास 3 मकान, 3 ऑटो और एक कार है। कार चलाने के लिए उसने ड्राइवर रखा हुआ था व उसे रोज़ाना ₹500-₹1000 मिल जाते थे। मांगीलाल के मुताबिक, वह पैसों को व्यापारियों को ब्याज पर देता था।