इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ पर BCCI ने जारी किया बयान
इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर बीसीसीआई ने प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा, "भारत मेहमानों के प्रति अपनी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए जाना जाता है। बीसीसीआई ऐसी हरकतों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति रखता है।" बीसीसीआई ने एमपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।