इंदौर में हुई मौतों की वजह लैब टेस्ट से हुई कंफर्म
अधिकारियों के मुताबिक, लैब टेस्ट से पुष्टि हुई है कि इंदौर (एमपी) में डायरिया (जिसके चलते कम-से-कम 8 मरीज़ों की मौत और 1,400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं) दूषित पेयजल के कारण फैला था। बकौल रिपोर्ट्स, शुरुआती जांच रिपोर्ट में पेयजल के नमूनों में 'सीवर के पानी में आमतौर पर पाए जाने वाले' बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई है।