इंफोबीन्स हर एक शेयर पर फ्री देगी 3 नए शेयर, एक साल में दिया 150% रिटर्न
इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड अपने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी है। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 159.35% चढ़ चुके हैं। कंपनी का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर रेवेन्यू ₹102.14 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹16.88 करोड़ रहा।