इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को रेलवे से मिला ₹134 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की सब्सिडियरी एल्कॉन बिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से ₹134.11 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके चलते कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। इस ऑर्डर के बाद GPT इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की बकाया ऑर्डर बुक ₹5,651 करोड़ पर पहुंच गई है। पिछले 6 माह में कंपनी के शेयर 10.29% उछले।