इंफ्लुएंसर के जिम पर दिल्ली में चली गोली, लॉरेंस गैंग ने कहा- 'कॉल न उठाई, तो धरती से उठा दूंगा'

पश्चिम विहार (दिल्ली) में इंफ्लुएंसर रोहित खत्री के जिम पर सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "इसने कॉल इग्नोर की...अगली बार कॉल नहीं उठाई तो तुझे धरती से उठा दूंगा।"