बीमा पॉलिसी में नॉमिनी को गंवाने पड़ सकते हैं लाभ! हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए पूरी बात

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि बीमा पॉलिसीधारक के कानूनी उत्तराधिकारी बीमा लाभों का दावा करते हैं तो बीमा पॉलिसी में नॉमिनेशन वाले व्यक्ति को बीमा लाभों पर पूर्ण अधिकार नहीं है। कोर्ट के मुताबिक, बीमा अधिनियम 1938 की धारा-39 जो नामांकन को नियंत्रित करती है, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 जैसे व्यक्तिगत उत्तराधिकार कानूनों को ओवरराइड नहीं करती है।