इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का लालच देकर चंडीगढ़ की एक महिला से ₹5.69 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगों ने वॉट्सऐप पर मेसेज भेजकर महिला से संपर्क किया था और रोज़ ₹4,000 से ₹8,000 तक कमाने का ऑफर दिया था। पीड़िता ने चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।