सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं दुनियाभर में शुक्रवार को कई यूज़र्स के लिए ठप हो गईं। X यूज़र्स के मुताबिक, कुछ लोगों को लॉग इन करने में दिक्कतें आईं तो कुछ को कंटेंट लोड करने में समस्या का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने दावा किया कि इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजने में भी दिक्कतें आईं।