इंस्टाग्राम का नया अपडेट, अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकेंगे गाना और ऑडियो
इंस्टाग्राम ने 'रिप्लेस ऑडियो' नाम का नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूज़र्स कभी भी अपनी पहले से पब्लिश की गई पोस्ट का म्यूज़िक और ऑडियो बदल सकते हैं। यूज़र्स जिस पोस्ट में बदलाव करना चाहते हैं उस पर जाकर 'एडिट' ऑप्शन से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले ऑडियो बदलने के लिए पोस्ट हटाकर दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी।