इंस्टाग्राम ने पेश किया 'ब्लेंड' नामक नया फीचर, दोस्तों के लिए बना सकेंगे खास रील फीड
इंस्टाग्राम ने 'ब्लेंड' नामक नया फीचर पेश किया है जो यूज़र्स को अपने व दोस्तों के लिए खास पर्सनलाइज़्ड रील फीड बनाने की सुविधा देता है। 'ब्लेंड' बनाने के लिए पर्सनल/ग्रुप चैट में जाकर ब्लेंड आइकन पर टैप करें जिसके बाद 'इनवाइट' पर क्लिक करके सदस्यों को जोड़ें। किसी एक सदस्य के आमंत्रण स्वीकार करते ही ब्लेंड सक्रिय हो जाएगा।