इंस्टाग्राम ने 13-17 वर्ष के यूज़र्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर शुरू किया है जिसके तहत टीनएजर्स को एडल्ट, ड्रग्स, हिंसा या खतरनाक स्टंट्स वाले कंटेंट नहीं दिखेंगे। वहीं, बार-बार 18+ कंटेंट पोस्ट करने वाले अकाउंट्स को भी वे फॉलो नहीं कर सकेंगे। बकौल मेटा, यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है।